UP Ration Card List 2022: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और आप यूपी राशन कार्ड की पूरी लिस्ट (UP Ration Card List 2022) डाउनलोड करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आप राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से देंगे कृपया आर्टिकल को पूरा लास्ट तक पढ़े।
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के प्रकार :-
UP Ration Card List 2022: उत्तर प्रदेश में मुख्यत: तीन प्रकार के राशन कार्ड पाए जाते हैं। जिसमें एपीएल (APL) राशन कार्ड बीपीएल (BPL) राशन कार्ड एएवाय (AAY) राशन कार्ड शामिल है। इन राशन कार्ड को परिवार की आय और उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाए जाते हैं। नीचे में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दूंगा।
- एपीएल राशन कार्ड (APL):- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए एपीएल कार्ड बनाया गया है गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोग एपीएल कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं इस कार्ड के माध्यम से परिवार को हर महीने 15 किलो राशन यूपी सरकार द्वारा मुहैया करवाया जाता हैं।
- बीपीएल राशन कार्ड (BPL):- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए बीपीएल कार्ड बनाया गया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन करना होता है। इस कार्ड के माध्यम से परिवार को हर महीने 25 किलो राशन जैसे कि गेहूं चीनी, चावल आदि यह सभी सस्ते दरों पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।
- एमवाय राशन कार्ड (AAY):- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत ही गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रहे लोगों को एएवाय राशन कार्ड दिया जाता है इस कार्ड में परिवारों को हर महीने सरकार द्वारा 35 किलो राशन सस्ते दरों में उपलब्ध कराया जाता है।
यूपी राशन कार्ड बनवाने हेतु जरूरी दस्तावेज
UP Ration Card List 2022: अगर आप भी उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं। और आप अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो हम आपको पहले ही बता दे कि उत्तर प्रदेश में अब राशन कार्ड सिर्फ महिलाओं के नाम पर बनते हैं। तो उसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी नीचे हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आपको राशन कार्ड बनवाते समय कौन-कौन से जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- मुखिया महिला का पासवर्ड साइज फोटो
- सभी के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- मुखिया के पति का आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल (यदि हो तो)
- गैस कनेक्शन की बुक (यदि हो तो)
- पूरे परिवार के साथ फोटो
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक यदि मुखिया के नाम पर नहीं है तो जिस-जिस का भी नाम राशन कार्ड में लिखवा रहे हो उनमें से किसी का भी हो तो चल जाएगा।
यूपी का राशन कार्ड कैसे बनवाएं?
UP Ration Card List 2022: अगर आप भी उत्तर प्रदेश का राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि ऊपर हमने आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया है। अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज है तो आप आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा सकते हो अगर आप यह सोच रहे हो कि आप खुद से अपना राशन कार्ड बना सकते हो। तो ऐसा नहीं है आपको किसी भी नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना राशन कार्ड बनवाना होगा आप घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड नहीं बना सकते हो।
यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
UP Ration Card List 2022: अगर आप भी यूपी के स्थाई निवासी हैं। और आप अपने गांव या शहर के राशन कार्ड की लिस्ट (UP Ration Card List 2022) डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप बहुत आसानी से राशन कार्ड की पूरी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हो।
- सबसे पहले आपको NFSA UP कि अधिकारी वेबसाइट पर आ जाना है।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपके सामने जिले के हिसाब से ऐसी लिस्ट खुल जाएगी जैसी आप फोटो में देख सकते हो।

- अब आप जिस भी जिले की राशन कार्ड लिस्ट निकालना चाहते हो उस जिले का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र का चयन करना होगा कि आप ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड की लिस्ट निकालना चाहते हैं या नगरीय क्षेत्र की आप अपने अनुसार चयन कर सकते हैं।
- चयन करने के बाद अब आपके सामने जितने भी आपके ग्रामीण क्षेत्र में गांव हैं उन सभी के नाम दिख जाएंगे जिस भी गांव के राशन कार्ड की लिस्ट निकालना चाहते हैं उस पर आपको क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद उस गांव में जितने भी राशन डीलर हैं। उन सबों के नाम आ जाएंगे अब आप अपने अनुसार जिस भी राशन कार्ड की लिस्ट निकालना चाहते हैं। उधर आपको नंबरों की संख्या दिख जाएगी उस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पूरे गांव की राशन कार्ड की पूरी लिस्ट दिख जाएगी। अब आप अपने कंप्यूटर से Ctrl+P press करके इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। या आप इसकी PDF Save करके भी रख सकते हैं।
Other Links:-