Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

UP Govt Teacher Bharti 2022: यूपी आश्रम पद्धति स्कूलों में अध्यापकों के 500 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

UP Govt Teacher Bharti 2022: यूपी समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे आश्रम पद्धति स्कूलों में जल्द ही 500 पदों पर अध्यापकों की भर्तियां होने वाली है। समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण जी ने एक कार्यक्रम के दौरान यह सूचना दी है।

टेलीग्राम से जुड़े

UP Govt Teacher भर्ती को लेकर मंत्री असीम अरुण ने क्या कहा?

UP Govt Teacher Bharti 2022: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह सूचना दी थी। कि आश्रम पद्धति स्कूलों में सिर्फ शिक्षकों के ही नहीं बल्कि, प्रिंसिपल के रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी उन्होंने बताया कि फुल टाइम प्रिंसिपल को प्रमोशन और फाइनेंशियल पावर भी दी जाएगी। और उन्होंने पहली बार दसवीं और बारहवीं कक्षा में अच्छे परिणाम देने वाले एटीएस के 35 शिक्षकों को सम्मानित भी किया।

Kendriya Vidyalaya Recruitment: केंद्रीय विद्यालय में इन पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

UP Govt Teacher भर्तियां कब तक जारी होगी?

UP Govt Teacher Bharti 2022: उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण जी ने अभी तक इसके बारे में कोई भी सूचना जारी नहीं करी है। कि कब तक इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू की जाएगी। उन्होंने सिर्फ रिक्त पदों के बारे में भर्तियां जारी करने की बात कही है यदि जैसे ही इसके बारे में कोई भी अपडेट निकलकर आयेगा हम सबसे पहले आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित करेंगे।

सेंटर ऑफ एग्ज़ीलेस बनेंगे आश्रम पद्धति स्कूल

UP Govt Teacher Bharti 2022: कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि आश्रम पद्धति स्कूल को अगले महीने सेंटर ऑफ एग्ज़ीलेस बनाया जाएगा इसका मकसद होगा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, लो आदि में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग देना है।

Leave a Comment