Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना नई लिस्ट जारी

वह सभी छात्रा जिन्होंने बिहार बोर्ड के माध्यम से स्नातक पास किया है उन सभी छात्राओं को सरकार की तरफ से Kanya Utthan Yojana के तहत 50,000 रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है। बिहार सरकार द्वारा अभी कुछ दिनों पहले ही इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। और अब Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List भी जारी कर दी गई है अगर आप भी इसकी लिस्ट देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि बिहार सरकार की तरफ से इसकी एक सूची जारी की गई है जिन भी छात्रों का नाम इस लिस्ट में होगा केवल उन्हीं छात्रा को योजना का लाभ प्राप्त होगा।

टेलीग्राम से जुड़े

अगर आपने भी Kanya Utthan Yojana में आवेदन करा था और अब आप इसकी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है बता दे कि बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List को जारी कर दिया गया है, अगर आप भी इस लिस्ट डाउनलोड करके लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं। तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप इस लिस्ट को डाउनलोड करके अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं आशा करते हैं कि आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ेंगे।

Read Also : Kanya Sumangla Yojana 2022 : कन्या सुमंगला योजना जानिए लाभ, पात्रता और आवेदन करने का तरीका

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List – Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
विभागसमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
पोस्ट का प्रकारMukhyamantri Kanya Utthan Yojana List
लाभार्थीबिहार राज्य की लड़कियों
योजना धनराशी50,000 रूपये
आधिकारिक वेबसाइटedudbt.bih.nic.in
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लाभ व विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की कन्याओं को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत कन्याओं को लगभग 50,000 रूपये की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक दी जाएगी।
  • यह धनराशि कन्याओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लगभग 1.5 करोड़ कन्याओं को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लाभ परिवार की केवल 2 बेटी ही उठा सकते हैं।
  • इस योजना के तहत सैनिटरी नैपकिन तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का बजट लगभग 300 करोड़ निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में मिलने वाली धनराशि

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List : बिहार सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत छात्र लड़कियों को लगभग 50,000 रूपये की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक दी जाएगी, यह धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक सभी छात्र कन्याओं को किस्तों में दी जाएगी। इस योजना के तहत लगभग 1.50 करोड़ छात्र कन्याओं को सरकार द्वारा लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में मिलने वाले लाभBenefits Amount
कन्या के जन्म पर2000/-
कन्या के एक वर्ष  पूर्ण होने एंव आधार बनवाने पर1000/-
कन्या के दो वर्ष पुरे होने पर (टीकाकरण)2000/-
कक्षा- 1 to 2 पोशाक के लिए600/-
कक्षा- 3  to 5 पोशाक के लिए700/-
कक्षा- 6  to 8   पोशाक के लिए1000/-
प्रति वर्ष वर्ग कक्षा 9 to 12 (पोशाक) के लिए1500/-
प्रतिवर्ष वर्ग 7-12 किशोरी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन हेतु700/-
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने पर (अविवाहित)25,000/-
स्नातक उत्तीर्ण होने पर50,000/-

Read Also : Namo Tablet Yojana Kya Hai | सभी छात्रों को मिलेगा टेबलेट, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की नई लिस्ट

धन राशि का विवरणनई सहायता राशिपुरानी सहायता राशि
सेनेटरी नेपकिन300 रूपये 150 रूपये 
यूनीफोर्म सहायता राशि 1 से 2 वर्ष की आयु के लिए600 रूपये 400 रूपये 
3 से 5 वर्ष की आयु के लिए700 रूपये 500 रूपये 
6 से 8 वर्ष की आयु के लिए1000 रूपये 700 रूपये 
9 से 12 वर्ष की आयु के लिए1500 रूपये 1000 रूपये 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मकसद

  • कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम
  • शिशु मृत्यु दर में कमी
  • बालिकाओं का का पूर्ण टीकाकरण
  • लिंगानुपात में वृद्धि
  • लड़कियों के जन्म और शिक्षा में वृद्धि करना
  • बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करना
  • लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
  • परिवार और समाज में महिलाओं का योगदान बनाना
  • लड़कियों के जीवन स्तर को सुधारना और ऊपर उठाना
  • लड़कियों के गौरव में वृद्धि करना।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List Me Name Kaise Check Kare

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List : अगर आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट में ऑनलाइन नाम चेक करना चाहते हैं, तो अब आप आसानी से समाज कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको स्टेप्स के माध्यम से बताएंगे जिससे आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है।
  • आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट की लिंक नीचे मिल जाएगी इस पर क्लिक करते ही आपके सामने ऐसा पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको University Name, College Name, CollegeType, Academic Season चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपकी दी गई जानकारी के अनुसार लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं इस लिस्ट में जिन भी कन्याओं का नाम शामिल होगा उन सभी को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।

उपरोक्त ऊपर बताई गई आसान प्रक्रिया के माध्यम से आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-

आशा करते हैं कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको मुख्यमंत्री उत्थान योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। अगर आपको यह जानकारियां अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Some Importants Link

Official Website👉Click Here
Rajasthan Shadi Shayog Yojana 2022 Application Form DownloadClick Here
Rajasthan Shadi Shayog Yojana 2022 NoticeClick Here
Join Our Telegram Group👉Click Here
Some Importants Link

क्या मुख्यमंत्री उत्थान योजना का लाभ लड़कों को भी मिलेगा?

नहीं, मुख्यमंत्री उत्थान योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की लड़कियों को ही प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री उत्थान योजना के तहत कितने रुपए का लाभ मिलेगा?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पहले 25,000 रुपये का लाभ मिलता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50,000 रुपये तक कर दिया गया है यानी इस योजना के तहत अब सभी कन्याओं को 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अपना नाम चेक करने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा, अधिकारी वेबसाइट की लिंक और नाम देखने की पूरी प्रक्रिया हमने इस पोस्ट के माध्यम से दी।

Leave a Comment