Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पांचवा IPL खिताब जीतने के बाद धोनी ने अपने संन्यास को लेकर कहीं बड़ी बात, जानिए

MS Dhoni Retirement Update in Hindi: दोस्तों, चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल 2023 से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए वह अगले सत्र में फिर से खेलेंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से मिली जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने को यह बात कही है।

आपको बता दें कि पहले से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के बाद IPL से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान दिया है धोनी ने अपने बयान में कहा है कि ”दर्शकों का प्यार देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए अगले आईपीएल में फिर से खेलेंगे”।

IPL 2023 के शुरुआत से ही संन्यास को लेकर चल रही थी चर्चाएं

MS Dhoni Retirement Update in Hindi: इस आईपीएल सत्र की शुरुआत से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं और यह धोनी का आखिरी सत्र हो सकता है। लेकिन इस मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया, उससे इसकी संभावना और प्रबल नजर होती आ रही थी।

टेलीग्राम से जुड़े

आईपीएल जीतने के बाद माही ने कहीं यह बड़ी बात

MS Dhoni Retirement Update in Hindi: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। मुकाबला जीतने के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या वह उनका आखिरी सत्र है, तो धोनी ने कहा “अगर परिस्थितियां को देखें तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह बहुत ही सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा रहा हूं लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके वापस लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन नहीं होगा।”

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, “शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाए है, मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए।” इसी बात से पता चलता है कि धोनी आईपीएल 2024 में कंफर्म हिस्सा लेंगे।

धोनी ने फिर कहा, “यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। यही से शुरुआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा है ऐसा चेन्नई में भी हुआ था लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा।”

Join WhatsApp GroupJoin
Join Telegram GroupJoin

अंतिम शब्द :-

आज हमने आपको बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी। उसको लेकर धोनी ने क्या बयान दिया है हमने आपको धोनी के पूरे बयान के बारे में अवगत कराया है। अगर धोनी के बयान को देखा जाए तो इससे यह पता चलता है कि धोनी 2024 तो पक्का खेलेंगे ही।

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट बेहद पसंद आई होगी इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment