Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ICC ODI World Cup 2023 Team India Schedule: जानिए विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा एंड कंपनी कब, कहां और किससे भिड़ेगी

ICC ODI World Cup 2023 Team India Schedule: नमस्कार दोस्तों, विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंगलवार को आईसीसी और बीसीसीआई ने इस महाकुंभ के शेड्यूल को अंतिम रूप देने के साथ ही इसकी घोषणा कर दी थी। भारत में होने वाले इस मेगा इवेंट की शुरुआत 05 अक्टूबर 2023 से होने वाली है। जिसके बाद इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना तय किया गया है।

टेलीग्राम से जुड़े

ये भी जानें :- True Balance Se Loan Kaise Le | यह ऐप दे रहा है 50,000 तक का लोन

5 अक्टूबर से होगा वर्ल्ड कप का शुभारंभ, 19 नवंबर को ग्रैंड फिनाले

ICC ODI World Cup 2023 Team India Schedule: दोस्तों दुनिया भर के क्रिकेट फैंस पिछले काफी दिनों से आईसीसी के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब सभी क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो होने वाला हैं। क्योंकि शेड्यूल को लेकर आईसीसी ने घोषणा कर दी है मंगलवार 27 जून को प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल के अनुसार 46 दिनों के सफर में 10 टीमों के बीच 45 लीग राउंड के साथ दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच के साथ कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया जीते विश्वकप 2023

ICC ODI World Cup 2023 Team India Schedule: वनडे वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण के लिए भारतीय टीम ने अपनी कमर कस ली है और ज्यादातर भारतीय फैंस को उम्मीद है। कि यह वर्ल्ड कप भारतीय टीम ही जीतेगी क्योंकि इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत एम हो रहा हैं। दुनिया के सभी क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, साथ ही सभी भारतीय फैंस को रोहित शर्मा एंड कंपनी के मिशन की शुरुआत होने का भी इंतजार है।

टीम इंडिया 08 अक्टूबर से करेगी अपने सफर की शुरुआत

ICC ODI World Cup 2023 Team India Schedule: तो चलिए भारत के सभी क्रिकेट फैंस के लिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से टीम इंडिया के पुरे शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं। अगर टीम इंडिया की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट में 08 अक्टूबर से मुकाबला खेलेगी। जहां भारत की टक्कर 05 बार चैंपियन रही ऑस्ट्रेलियाई (India vs Australia) टीम से होने वाली है। इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम सभी टीमों के साथ एक-एक लीग राउंड के मुकाबले खेलेगी।

15 अक्टूबर को खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान का महा-मुकाबला

ICC ODI World Cup 2023 Team India Schedule: जितने भी भारत और पाकिस्तान के फैंस हैं उनका बेसब्री से इंतजार रहता है कि कब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन अब सभी क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को खेले जाने वाला है। 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच भिड़त देखने को मिलेगी। यह महा-मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम  में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रोहित शर्मा की सेना इस वर्ल्ड कप में कुल 9 मुकाबले खेलेगी और यह सभी मुकाबले अलग-अलग टीमों से अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है, यानी कि टीम इंडिया के मुकाबले किस किस टीम के साथ कहां कहां और किस दिन खेले जाएंगे।

मैच क्र.सं.  दिनांक       किसके खिलाफ मैचस्थान
1.8 अक्टूबर        ऑस्ट्रेलियाचेन्नई (तमिलनाडू)
2.11 अक्टूबर        अफगानिस्तानदिल्ली (दिल्ली)
3.15 अक्टूबर         पाकिस्तानअहमदाबाद (गुजरात)
4.19 अक्टूबर         बांग्लादेशपुणे (महाराष्ट्र)
5.22 अक्टूबर         न्यूजीलैंडधर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
6.29 अक्टूबर          इंग्लैंडलखनऊ (उत्तर प्रदेश)
7.2 नवंबर       क्वालिफायर-1मुंबई (महाराष्ट्र)
8.5 नंवंबर      दक्षिण अफ्रीकाकोलकाता (बंगाल)
9.11 नवंबर       क्वालिफायर-2बैंगलुरू (कर्नाटक)

ध्यान दें :-

दोस्तों अगर आप क्रिकेट से जुड़ी सभी अपडेट, ड्रीम 11 टीम, सभी मैचों की पिच रिपोर्ट जानना चाहते हैं। तो नीचे लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। हम अपने ग्रुप में आईपीएल 2023 की सभी अपडेट और सभी मैचों की पिच रिपोर्ट सबसे पहले बताते हैं।

Join WhatsApp GroupJoin
Join Telegram GroupJoin

अंतिम शब्द :-

दोस्तो, हम क्रिकेट से जुड़ी हर जानकारी आपको समय-समय पर देते रहते हैं, तो दोस्तों आपका हमारे इस पोस्ट पर बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment