Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi | सूर्यकुमार यादव जीवन परिचय?

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- नमस्कार साथियों कैसे हैं आप सब आशा करता हूं आप सब एकदम कुशल मंगल होंगे और दोस्तों हमें आशा है कि आप को आज हमारा यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं सूर्यकुमार यादव के बारे में –

टेलीग्राम से जुड़े

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको सूर्यकुमार यादव के बारे में पूरी जानकारी देंगे आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के उबरते हुए सितारे है।

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- सूर्यकुमार यादव एक बहुत ही होनहार बल्लेबाज हैं T20 वर्ल्ड कप 2022 में भी सूर्यकुमार यादव की काफी शानदार फॉर्म देखने को मिली और 8 नवंबर 2022 सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 1000 T20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हम आपको सूर्यकुमार यादव का परिचय बताने वाले हैं।

सूर्यकुमार यादव कौन है?

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- सूर्यकुमार यादव 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलने लग गए थे और उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट यात्रा 2010 से शुरू की लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उनका डेब्यू इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 साल के इंतजार के बाद हुआ।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर 15 अंडर 7 जैसी प्रतियोगिताओं से खेलना आरंभ किया फिर उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम में जगह मिली 6 अप्रैल 2012 को उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना पहला आईपीएल डेब्यू किया था।

जिस मैच में उन्होंने आईपीएल का पहला डेब्यू किया था किसी वजह के कारण सूर्यकुमार वह मैच नहीं खेल पाए थे इसके बाद 2014 के आईपीएल में सूर्य को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदा गया और 4 साल तक वह कोलकाता की टीम में बने रहे। सूर्यकुमार यादव अंडर 23 टीम के कप्तान भी बने थे और घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वह लगातार अपने प्रदर्शन से सूर्य हमेशा ही टीम में अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं।

लेकिन काफी लंबे समय के इंतजार के बाद 2021 में जब सूर्यकुमार यादव 31 साल के हो चुके थे। तब उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका प्राप्त मिला और फिर उन्होंने जो कमाल अंतरराष्ट्रीय मैचों में दिखाया वह काबिलियत तारीफ और बड़ा ही शानदार प्रदर्शन था।

सूर्यकुमार यादव का परिवार –

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को हुआ उनके पिता का नाम अशोक था और पेशे से वह इंजीनियर थे माता का नाम स्वाप़ा देवी और पत्नी का नाम देवीसा है, वह एक डांस कोच है। सूर्यकुमार यादव ने केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की और मुंबई के पिल्लई कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की और वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे।

सूर्यकुमार यादव का शुरुआती सफर –

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने स्कूली शिक्षा केंद्र विद्यालय से पूर्ण की सूर्यकुमार बचपन से ही स्पोर्ट्स में काफी अच्छे थे और उन्हें क्रिकेट और बैडमिंटन में काफी रूचि थी। स्कूल के दौरान उन्होंने बैडमिंटन में जूनियर टाइटल भी जीता था। लेकिन उनके पिता ने उन्हें कहा कि वह या तो क्रिकेट या बैडमिंटन में से कैरियर के लिए किसी एक को चुनें।

तो सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट को अपनी जिंदगी में चुना और सूर्यकुमार यादव ने 10 साल की उम्र से ही स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें क्रिकेट का जुनून उनके चाचा विनोद यादव से प्राप्त हुआ जो उन्हें बनारस की गलियों में क्रिकेट सिखाते थे।

Suryakumar Yadav Village Name- सूर्यकुमार यादव मूल रूप से बनारस के रहने वाले हैं। जब वह सिर्फ 10 साल के थे। तब उनका परिवार बनारस से मुंबई आकर बस गया था। उनके पिता अशोक कुमार यादव की नौकरी की वजह से परिवार को मुंबई आना पड़ा था। इनके दादा विक्रम यादव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर रहे है और सन 1991 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित हुए है।

सूर्यकुमार यादव की शादी का सफर –

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- सूर्यकुमार की पत्नी का नाम देविशा शेट्टी है और वह पेशे से एक डांस टीचर है। कॉलेज के दौरान 2010 में सूर्यकुमार की दोस्ती देवीशा से हुई थी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई 2017 में दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद सूर्यकुमार यादव की किस्मत एकदम से बदल गई और सूर्यकुमार यादव सफलता की बुलंदियों पर चढ़ गए।

Suryakumar Yadav Wife : शायद यही कारण है कि सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी को अपना सब कुछ बताते हैं। देवीशा सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट मैच से पहले ही उनका मोबाइल अपने पास रख लिया करती थी ताकि वह अपने क्रिकेट पर ध्यान दे सकें और उनकी फिटनेस का राज भी देवीशा ही है।

सूर्यकुमार यादव के बारे में कुछ रोचक बातें –

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi- सूर्यकुमार यादव टैटू के बड़े ही शौकीन है। उनके शरीर पर 10 से अधिक टैटू हैं। इसमें कंधे पर बनाई गई माता-पिता की एक साथ तस्वीर भी शामिल है और उन्होंने अपनी पत्नी देवीशा के नाम पर भी टैटू बनवाया हुआ है।

सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि उन्हें पाव भाजी, बड़ा पाव और सड़क किनारे चाइनीस फूड ट्रिपल शेजवान राइस बहुत ही ज्यादा पसंद है। और उन्होंने कहा था कि वह स्ट्रीट फूड के बड़े दीवाने हैं।

सूर्यकुमार यादव को अब स्काई के नाम से पुकारा जाता है और यह टाइटल उन्हें गौतम गंभीर द्वारा दिया गया है दरअसल जब 2014 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के हिस्सा थे। तब प्रैक्टिस के दौरान कप्तान गौतम गंभीर ने उन्हें स्काई के नाम से बुलाया था। तब से ही लोग उन्हें प्यार से स्काई के नाम से बुलाते हैं।

सूर्यकुमार यादव को 360-Degree के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह जब फील्ड पर शॉर्ट्स लगाते हैं। जब चौके छक्कों की बरसात करते हैं। तो फील्ड में चारों तरफ चौके छक्कों की बरसात करते हैं और यही कारण है कि उन्हें 360-Degree के नाम से भी जाना जाता है।

निष्कर्ष :- Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi

साथियों आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल बहुत ही ज्यादा पसंद आया होगा हमने आज आपको यह बताया कि सूर्यकुमार यादव की जीवन की शुरुआत कैसे शुरू हुई और वह कैसे आज इतनी बुलंदियों तक पहुंचे दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

अगर आप ऐसी ही रोचक जानकारियां जानना चाहते हैं। तो नीचे लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े.ज्वाइन करें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े.ज्वाइन करें

सूर्यकुमार यादव को स्काई नाम से क्यों बुलाया जाता है?

सूर्यकुमार यादव को इस स्काई के नाम से इसलिए जाना जाता है। क्युकि यह नाम उनको गौतम गंभीर ने प्रैक्टिस के दौरान दिया था।

सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है?

अगर हम बात करें सूर्यकुमार यादव की उम्र की तो मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव 32 साल के हैं।

सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय युग कब शुरू किया?

सूर्यकुमार यादव ने अपना अंतरराष्ट्रीय युग 2021 में पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के साथ शुरू किया।

2 thoughts on “Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi | सूर्यकुमार यादव जीवन परिचय?”

  1. क्षमा चाहूंगा आपकी जानकारी में कुछ त्रुटी है सूर्य कुमार यादव जी बनारस के मूल निवासी नहीं है बल्कि बनारस से सटा हुआ ग्राम सिधौना तहसील सैदपुर जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है । मैं उनके पड़ोसी गांव से हू उनके घर आना जाना है हमारा ।

    Reply

Leave a Comment